UjjainMP

श्री गायत्री माता मंदिर

अंकपात मार्ग के समीप स्थित इस मंदिर में गायत्री माता और ब्रह्माजी की मूतियां विराजित हैं। यहीं पर माताजी के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक प्रतिमाएं भी हैं। इस चमत्कारिक स्थल की विशेषता माता लक्ष्मी और सरस्वती की गोद में बैठी प्रतिमा है।

गायत्री शक्तिपीठ में मां गायत्री की भव्य प्रतिमा है जिसके दर्शन करने से मन को शांति मिलती है परम पूज्य गुरुदेव वंदनीय माता जी की प्रतिमाएं यहां पर है शक्तिपीठ पर प्रतिदिन सुबह आरती होती है उसके पश्चात यज्ञ होता है शक्तिपीठ पर ही परम पूज्य गुरुदेव वंदनीय माता जी की चरण पादुकाएं स्थित है भगवान महाकाल की मूर्ति भी यहां विराजमान है सभी प्रकार के संस्कार निशुल्क कराए जाते हैं

गायत्री शक्तिपीठ पर दोनों नवरात्रों पर विशेष सजावट की जाती है अनुष्ठान किए जाते हैं उनकी पूर्णाहुति होती है पूर्णाहुति के बाद कन्या भोजन कराया जाता है यहां पर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहती है 12 महीने दर्शनार्थी आते रहते हैं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पानी की सुविधा शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा की गई है यह मंदिर अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के अधीन है यहां पर उप जोन प्रभारी का कार्यालय भी है जिसमें उपज़ोन प्रभारी अपना काम करते हैं यहां रुकने के लिए अच्छी व्यवस्था है जिसकी कोई शुल्क नहीं लिया जाता है बाहर से जो कोई गायत्री परिजन आते हैं तो यहां पर रुक सकते हैं उन्हें भोजन भी निशुल्क मिलता है

12 महीना कुछ ना कुछ संस्कार आदि कार्यक्रम चलते रहते हैं इस जगह को संस्कार की खान कह दे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कुल मिलाकर के स्थान बहुत अच्छा है यहां आने पर शांति मिलती है बच्चों को बड़ा आनंद आता है यहां पर परिवार सहित आना चाहिए,